नपा चुनाव: कांग्रेस से नपाध्यक्ष पद के 8 दावेदार, 33 वार्डों में 130 लोगाें ने मांगी पार्षद की टिकट

नपा चुनाव: कांग्रेस से नपाध्यक्ष पद के 8 दावेदार, 33 वार्डों में 130 लोगाें ने मांगी पार्षद की टिकट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टॉॅकीज के बाहर लगी यह लाइन फिल्म नहीं चुनाव की टिकट लेने के लिए है…

  • मीनाक्षी परिसर में करीब 5 घंटे चली रायशुमारी, कांग्रेसियों से प्रभारियों ने की वन-टू-वन चर्चा

नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से 8 दावेदरों के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस से नपाध्यक्ष के लिए 8 दावेदार, 33 वार्डाें में 130 कांग्रेसियों ने पार्षद की टिकट मांगी है। सोमवार को नपाध्यक्ष और पार्षद पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियाें के चयन के लिए रायशुमारी मीनाक्षी परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। रायशुमारी दाेपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक चली।

पार्टी के प्रभारी शैलेंद्र पटेल और पूर्णिमा तिवारी ने अध्यक्ष, पार्षद पद के दावेदाराें सहित उनके समर्थकाें से भी वन-टू-वन चर्चा की। नपा चुनाव के दावेदार ढाेल-बाजों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। कुछ वार्डाें से ताे 4 से 6 दावेदार टिकट की दावेदारी करने पहुंचे। प्रत्येक दावेदार अपने समर्थकाें की टीम लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे।

रायशुमारी में पार्टी पर्यवेक्षकाें ने शहर के लिए पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और वार्ड में पार्षद के प्रत्याशियाें काे लेकर चर्चा की। कांग्रेस प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया पार्षद पद के लिए करीब शहर के 33 वार्डाें से दावेदारी के लिए 130 दावेदार पहुंचे ।

हर वार्ड से पार्षद के 2 से अधिक दावेदार, दो-दो प्रभारी की बनाए

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने बताया 33 वार्डाें और नपाध्यक्ष पद के दावेदारी के लिए बायाेडाटा एकत्र कर लिए गए हैं। हर वार्ड से 2 से अधिक पार्षद पद के दावेदार हैं। कार्यकर्ताओं में के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में दाे-दाे प्रभारियाें की नियुक्तियां की गई हैं। रायशुमारी के अगले चरण में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

गुटबाजी का डर, हाथ उठवाए, एकजुटता का संकल्प दिलाया

इटारसी। नपा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की रायशुमारी सोमवार को एक बार फिर हुई। टिकट के लिए कोई एक नाम तय करना है। टिकट कटने पर भीतरघात व गुटबाजी का डर भी है। इस कारण पार्टी के चुनाव अधिकारी ने हाथ ऊंचे करवाकर संकल्प दिलाया टिकट किसी को भी मिले, एक दूसरे का साथ देंगे।​​​​​​​

यह चुनौती: हर वार्ड में कांग्रेस के 2 से अधिक दावेदार हैं। कुछ वार्डाें में ताे 4 से 6 दावेदाराें ने पार्टी से टिकट मांगा है। कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियाें के बीच समन्वय बनाए रखना चुनाैती साबित हाेगा।

ढोल-बाजे लेकर पहुंचे दावेदारी करने

  • नपा चुनाव के दावेदार ढाेल-बाजों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों को माला पहनाई।
  • अपने समर्थकों के साथ टोली में पहुंचकर दिखाया दावेदारों ने दम। जिलाध्यक्ष को किए गए काम बताए।



Source link