- Hindi News
- National
- Controversy Over The Construction Of A Drain Chamber In Front Of The Temple
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वार्ड क्रमांक 14 व 13 से होकर 12, 15 तथा वार्ड 10 तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नगर परिषद द्वारा करवाया जा रहा है। क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी श्री सत्यनारायण मंदिर के समाने से गुजर रहे नाले में छोड़ने के लिए चेंबर बनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मंदिर के सामने चेंबर बनाने को लेकर मंदिर समिति ने आपत्ति ली। इसको लेकर कहासुनी हो गई। क्षेत्रीय पार्षद मंगलेश कसेरा मौके पर पहुंचे और सीएमओ जे पी गुहा, इंजीनियर विनोद पाटीदार, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री चंद्रप्रकाश दुबे को मौके पर बुलवाया। पार्षद कसेरा ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से बातचीत करने के साथ ही अधिकारियों को आस्था के अनुरूप समस्या बताई। इस पर अधिकारी भी मान गए और नाले में छोड़े जाने वाले गंदे पानी का चेंबर मंदिर से कुछ ही दूरी पर बनाने का निर्णय लिया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, वरिष्ठ पार्षद राम चंदेल, अनुकूल सोनी, ममता पटेल, हेमंत कुमावत, मंदिर समिति के राकेश कसेरा, दिनेश कसेरा, ललित कसेरा, लाला कुमावत, अक्षय कसेरा, ओम प्रकाश मकवाना, तरुण कसेरा सहित अन्य मौजूद रहे।