India vs England: अश्विन को 400 विकेट पूरे करने पर IPL टीमों ने दी बधाई, राजस्थान ने बताया बोल्ट से भी तेज

India vs England: अश्विन को 400 विकेट पूरे करने पर IPL टीमों ने दी बधाई, राजस्थान ने बताया बोल्ट से भी तेज


नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ पहले पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) में 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़ते ले ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं. अक्षर पटेल (Axar Patel) के साथ रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी इस जीत के हीरो रहे. अश्विन ने मैच की दोनों पारियों में न सिर्फ 7 विकेट लिए. बल्कि टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल की. अपने 77वें टेस्ट में अश्विन ने जोफ्रा आर्चर का शिकार कर अपना 400वां विकेट पूरा किया. अश्विन श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (72 टेस्ट) के बाद सबसे तेजी से यह कारनामा किया है. अश्विन के इस कारनामे के बाद उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है. आईपीएल टीमों (IPL Teams) ने भी इस फिरकी गेंदबाज को 400 टेस्ट विकेट पूरे करने पर बधाई दी.

अश्विन की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं रही. दिल्ली टीम ने अश्विन को मॉडर्न डे लीजेंड बताया. इसके अलावा टीम ने अक्षर पटेल और इशांत शर्मा की भी तारीफ की. टीम ने ट्वीट किया कि असली पावर दिल्ली में होती है. पिंक बॉल टेस्ट में गिरे इंग्लैंड के 20 में से 19 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के सितारा खिलाड़ियों ने लिए. दरअसल, अश्विन, इशांत और अक्षर पटेल आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हैं.

IND vs ENG: अजहर को यूं ही याद नहीं आए कुंबले-राजू, अश्विन-अक्षर ने उन्हीं की तरह किया कमाल

IND VS ENG: क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच थी खराब? जानिए क्या कहते हैं ICC के नियमराजस्थान रॉयल्स ने तो इस स्पिनर को बधाई देने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट से मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें अश्विन को उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ते दिखाया गया.

सीएसके ने भी अश्विन की तारीफ की
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने भी ट्वीट कर अश्विन को बधाई दी. सीएसके ने लिखा कि सही प्लान के साथ गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी! 400 विकेट पूरे..आगे और भी आएंगे. मुंबई इंडियंस ने लिखा कि अश्विन ने पिंक बॉल टेस्ट में ‘माउंट 400’ की चढ़ाई की.

दिल्ली कैपिटल्स ने रविचंद्रन अश्विन को लीजेंड बताकर ट्विटर पर बधाई दी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अश्विन को बधाई देते हुए  टीम इंडिया की स्पिन मशीन कहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुथैया मुरलीधरण के साथ तस्वीर शेयर अश्विन को बधाई दी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अश्विन को 400 टेस्ट विकेट लेने पर लीजेंड बताया है.

पंजाब किंग्स ने भी अश्विन को ट्वीट कर बधाई दी है.

मुंबई इंडियंस ने भी अश्विन के लिए ट्विटर पर बधाई संदेश पोस्ट किया है.

अश्विन के 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे
बता दें कि अश्विन ने पिंक बॉल टेस्ट में अपने 600 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे किए. वे अब तक 234 मैचों में 602 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम 77 टेस्ट मैचों में 400 विकेट, 116 वनडे मैचों में 150 विकेट और 46 टी20 मैचों में 52 विकेट दर्ज है. उनसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले (956), हरभजन सिंह (711), कपिल देव (687) और जहीन खान (610) ने लिए हैं. हालांकि अश्विन का स्ट्राइक रेट इन सभी गेंदबाजों से बेहतर है.





Source link