एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी, देेखें लिस्ट

एमपी में रेलवे का बड़ा विस्तार! 11 नई रेल लाइनों के सर्वे को मंजूरी, देेखें लिस्ट


Last Updated:

New Train Route: मध्यप्रदेश में इंडियन रेलवे का नेटवर्क अब और बड़ा होने जा रहा है. जी हां, भारतीय रेलवे अब प्रदेश में 11 नए रेलव रूट तैयार की प्लानिंग कर रहा है. जिसके लिए रेलवे बोर्ड 11 रूटों पर सर्वे करा रहा है. जिससे प्रदेश के उन हिस्सों को भी रेल यातायात से जोड़ा जा सकेगा, जहां आज तक ट्रेन कनेक्टिविटी नहीं थी, जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा. 

मध्यप्रदेश में भारतीय रेलवे अपना नेटवर्क पहले से और बड़ा करने की तैयारी में है. इस कड़ी में रेलवे बोर्ड ने मध्यप्रदेश में 11 नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए शुरुआती सर्वे को मंजूरी देते हुए फंड भी जारी कर दिए हैं. अब अगर हरदा, खजुराहो, झांसी, बालाघाट समेत 11 रूटों पर सर्वे के रिजल्ट रेलवे को मन मुताबिक मिलते हैं तो फिर बहुत ही जल्द प्रदेश के उन हिस्सों तक भी पहली बार ट्रेन कनेक्टिविटी पहुंचेगी. जहां आजादी के 75 सालों बाद भी ट्रेन नहीं जाती हैं. देखिए नई रेलवे लाइन के लिए किन इलाकों में शुरू हुआ है सर्वे का काम.

एमपी में रेलवे करा रहा 11 रूटों पर नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे
भारतीय रेलवे बोर्ड ने देश के दिल मध्यप्रदेश में रेल को नए रूट से जोड़ने के लिए 11 नए रेल मार्गों की तलाश के लिए सर्वे करा रहा है. जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे (WCR) और साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (SECR) को फंड भी दे दिया है. जिसमें भोपाल से सागर, छतरपुर, दमोह होते हुए खजुराहो रूट के रेलवे बोर्ड ने शुरुआती सर्वे को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही रेलवे हरदा, खजुराहो, डिंडौरी, बालाघाट, श्योपुर, झांसी संग सभी 10 प्रस्तावित मार्गों पर री- कानिसेंस यानी टोही सर्वे करा रहा है. अब अगर इन सर्वे के नतीजे अच्छे निकलकर आएंगे तो फिर इन सभी रूट पर रेलवे नई रेल लाइन बिछाने के लिए मंजूरी दे देगा.

प्रदेश के इन 10 इलाकों को मिल सकती है नई रेल लाइन
– मक्सी से हरदा रेल रूट, कुल लंबाई- 140 किलोमीटर
– बालाघाट से भरवेली और उकवा, लंबाई- 45 किमी
– वारासिवनी से खैरलांजी फिर तिरोड़ी, टोटल लंबाई- 50 किमी
– झांसी से शिवपुरी, श्योपुर और सवाई माधोपुर, कुल लागत- 290 किमी
-पेंड्रा रोड़ से अमरकंटक फिर मंडला, घंसौर, कुल लंबाई- 200 किमी
– सिवनी से कटंगी रेल रूट, कुल लंबाई- 92 किमी
– जयसिंह नगर से शहडोल, लंबाई- 50 किमी
– दमोह से हटा नगर, खजुराहो, लंबाई- 125 किमी
– जयसिंह नगर से रीवा, लंबाई- 130 किमी
– जबलपुर, डिंडौरी और पेंड्रा रोड़ रूट, लंबाई- 240



Source link