रवि शास्त्री ने खुद पर बने मीम्स का दिया जवाब (फोटो-AP)
अहमदाबाद टेस्ट महज दो दिन में ही खत्म होने के बाद रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के मीम्स सोशल मीडिया पर छा गए जिसका भारतीय हेड कोच जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 27, 2021, 3:56 PM IST
शोभा डे ने रवि शास्त्री की फोटो के साथ एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा है-, ‘आपने सोचा कि मैं ड्राय स्टेट में पांच दिन तक रुकूंगा’. शोभा डे के इस ट्वीट को हेड कोच रवि शास्त्री ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये मजाक पसंद आ रहा है. इस मुश्किल समय में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर खुश हूं.’
रवि शास्त्री पर बनते रहते हैं फनी मीम्स
ऐसा नहीं है कि रवि शास्त्री पर पहली बार ऐसे मीम्स बने हैं. उनपर अकसर सोशल मीडिया पर मीम्स बनते रहते हैं. भले ही लोग उनका मजाक बनाते हों लेकिन बतौर कोच उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराने वाली टीम के अंदर जीत की अलख रवि शास्त्री ने ही जलाई थी. गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने खुलासा किया था कि रवि शास्त्री ने काफी समय पहले से ही स्टीव स्मिथ को फंसाने की प्लानिंग शुरू कर दी थी.
रवि शास्त्री ने मीम्स पर दिया गजब जवाब
यह भी पढ़ें: जब क्रिकेट नहीं खेलता था तब रात को सो नहीं पाता था: पठान
मौजूदा सीरीज में भी इंग्लैंड से पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की है. भारत ने चेन्नई में दूसरा टेस्ट जीता और उसके बाद अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट भी महज 2 दिन में ही जीत लिया. सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और अब उसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. टीम इंडिया की कामयाबी के पीछे रवि शास्त्री का भी हाथ है शायद यही वजह है कि हेड कोच इन तरह के मीम्स को दिल से नहीं लगाते.