Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- थाने में अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है
बेटा माता-पिता की जान लेने पर इतना आमादा हो गया कि उसने घर में आग लगाकर उन्हें जलाने की कोशिश की। माता-पिता तो बच गए, लेकिन घर जलकर खाक हो गया। मंगलवार को बेटे की इस करतूत के खिलाफ पिता पुलिस में मामला दर्ज करवाने जाने वाले हैं।
घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में मालिश का काम करने वाले सुभाष वर्मा के घर पर हुई। वह बीमार पत्नी सरजू बाई व बेटों के साथ रहते हैं। सोमवार उनके घर में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड वालों ने जाकर बुझाया। हालांकि घर का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें घर की रजिस्ट्री भी थी। सुभाष का आरोप है कि बेटा मनोज उर्फ पप्पू नशेड़ी है। इसके चलते उसकी शादी नहीं हुई। सुभाष की सरकारी नौकरी थी। उनकी भविष्यनिधि रतलाम में बैंक में जमा है। बेटा जिद करता था कि यह राशि निकालकर उसे दे दें। रात को उसने हम दोनों को मारने के लिए घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि बीमार पत्नी को जैसे-तैसे लेकर घर से निकला और जान बचाई। मनोज के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि उस पर पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो गंभीर अपराध शामिल हैं । मंगलवार उसके पिता इस पूरे मामले की शिकायत बाणगंगा थाने में करने वाले हैं।