- Hindi News
- Local
- Mp
- Neighbors Quarrel Over Wall, Gun Shot While Grazing Cattle, Died On The Spot
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नागौद थाना इलाके के पिपरोखर गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके के ग्राम पिपरोखर में राम बहोरी तिवारी (65) पिता तनय नाथूराम तिवारी घर का निर्माण करा रहा था। उसकी एक दीवार बन रही थी, जिसके निर्माण पर पड़ोसी पप्पू को आपत्ति थी। उसने राम बहोरी से दोपहर विवाद किया था। उसने जाने से मार देने की धमकी भी दी थी। हालांकि इसके बाद पप्पू के पिता और मृतक के बीच समझौता हो गया था, लेकिन पप्पू को मंजूर नहीं था।
शाम करीब 5 बजे राम बहोरी मवेशी चरा रहा था, तभी पप्पू अपने साथी वीरेंद्र गर्ग के साथ पहुंचा। उसने सीधे राम बहोरी पर गोली दाग दी। गोली राम बहोरी की पसली में बाईं तरफ लगी। वह वहीं ढेर हो गया। इधर, वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा। आरोपी पप्पू और उसका साथी वीरेंद्र गांव से शहर की तरफ भाग निकले। वह धवारी के पास पहुंचे ही थे, सतना पुलिस की डीएसबी शाखा में पदस्थ आरक्षक पुरणेंद्र पांडेय ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी बिरला समूह की यूनिवर्सल केबिल्स लिमिटेड ( यूसीएल) के स्वास्थ्य केंद्र में कम्पाउंडर था।