कांग्रेस को सिगरेट 555 पर घेरा: मंत्री विश्वास सारंग बोले- नेहरू परिवार ने ऐशोआराम करने राजनीति की, जवाहरलाल नेहरू की पसंदीदा सिगरेट लाने के लिए इंदौर भेजा था विमान

कांग्रेस को सिगरेट 555 पर घेरा: मंत्री विश्वास सारंग बोले- नेहरू परिवार ने ऐशोआराम करने राजनीति की, जवाहरलाल नेहरू की पसंदीदा सिगरेट लाने के लिए इंदौर भेजा था विमान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Medical Education Minister Vishwas Sarang Said That Nehru Family Did Politics For Aishoram, Congress Apologized

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पत्रकारवार्ता में राजभवन का यह नोट मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाया।

  • मंत्री विश्वास सारंग ने राजभवन के नोट के का दिया हवाला, कहा- जनता से माफी मांगें

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने लगातार दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर राजभवन के एक नोट के हवाले से जवाहरलाल नेहरू की पसंदीदा सिगरेट 555 लेने के लिए सरकारी विमान भोपाल से इंदौर भेजने का आरोप लगाया।

बुधवार को विश्वास रंग ने कहा कि इस मामले में अब तक ना तो किसी कांग्रेसी नेता और ना ही नेहरू परिवार की तरफ से कोई बयान आया है। उनको इसका जवाब देना चाहिए और जनता से मांफी मांगनी चाहिए।

सारंग ने बुधवार को कहा कि अभी तक हमने सुना था कि नेहरू जी के कपड़े धुलने इंग्लैड ओर पेरिस जाते थे। अब राजभवन के दस्तावेज कहते है कि नेहरू जी की सिगरेट लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का प्लेन इंदौर भेजा गया। इससे साफ है कि नेहरू परिवार ने देश पर ऐशो आराम के लिए राज किया। सारंग ने तत्कालीन राज्यपाल का एडिट नोट का हवाला दिया है। सारंग ने कहा केवल गांधी की टोपी पहनने से गांधी के विचार नहीं आते। गांधी के विचार को लेकर राजनीति करने वाले नेहरू परिवार ने पहले गांधी का सरनेम चुराया। सारंग ने कहा कि नेहरू परिवार ने देश को चूस लिया है। इस देश में संप्रदायिकता और साम्राज्यवाद फैलाने का काम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link