कपिल देव ने दिल्ली में वैक्सीन लगवाई.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है. एक दिन पहले ही टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी वैक्सीन लगवाई थी.
शास्त्री ने वैक्सीन का डोज लेते हुए फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लिया। महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए अद्भुत चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद। अहमदाबाद में कांताबेन और उनकी अपोलो की टीम से काफी प्रभावित हुआ, जिस तरह से वह कोविड-19 टीकाकरण में मेहनत कर रहे हैं।’ 62 साल के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल को पिछले दिनों सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी सर्जरी भी हुई थी.
कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले. उन्होंने टेस्ट में 5248 और वनडे में 3783 रन बनाए. उन्हाेंने टेस्ट में 434 विकेट भी लिए. वे 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे. कपिल ने 16 अक्टूबर 1978 को फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करिअर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1978 को क्वेटा में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था. कपिल ने अपना आखिरी टेस्ट मार्च 1994 में हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि अपना आखिरी वनडे अक्टूबर 1978 को फरीदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.