- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore (Madhya Pradesh) Nagar Nigam Election 2021; 18 Lakh 82 Thousand Voters Will Cast Their Vote
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। कुल 18 लाख 82 हजार 901 मतदाता निगम चुनाव में वोट डाल सकेंगे। निगम चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसके जवाब में चुनाव आयोग, शासन ने कहा था कि मतदाता सूची का काम पूरा होने के बाद निगम चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा के मुताबिक 9 लाख 62 हजार 694 पुरुष तो 9 लाख 20 हजार 82 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा शहर में 125 थर्ड जेंडर वाले मतदाता भी हैं। सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला वार्ड 79 है। इसमें 36183 मतदाता हैं, जबकि वार्ड 36 में सबसे कम 13715 वोटर शामिल हैं। महापौर परिषद का कार्यकाल काफी पहले ही पूरा हो चुका है। संभागायुक्त डाॅ. पवन शर्मा प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं, भाजपा कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदार भी वार्ड में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार भी कर रहे हैं।