- Hindi News
- Local
- Mp
- He Was Shot Dead In The Sinhapur Police Station Of Satna For Theft, Head Of Police Station, Who Was Absconding For 5 Months, And The SP Was Removed.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाई कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत याचिका कर दी थी खारिज।
सतना के सिंहपुर थाना के अंदर चोरी के संदेही की हत्या के आरोपी सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने रामपुर बघेलान थाने में सरेंडर कर दिया। दोनों 5 माह से फरार थे। पुलिस ने अपने फरार थाना प्रभारी के खिलाफ इनाम भी घोषित कर रखा था। पाठक की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। पुलिस ने उसके बैंक खाते सीज पहले ही सीज कर दिए थे।
सतना के सिंहपुर थाना के मालखाने में 27 सितंबर 2020 को रात ग्राम नारायणपुर निवासी राजपति कुशवाहा की माथे पर गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली थाना प्रभारी रहे विक्रम पाठक की सर्विस पिस्टल से लगी थी। गोली मारने के बाद राजपति को सिंहपुर से सतना के बिरला अस्पताल और फिर वहां से भी रीवा मेडिकल कालेज खुद पुलिस ही ले गई थी। इधर सुबह होते ही सिंहपुर थाना में बवाल मच गया था।
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पथराव के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग गए और लाठीचार्ज भी किया गया था। बेहद तनावपूर्ण माहौल के बीच सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा धरने पर बैठ गए और सिंहपुर में हुए कांड की चिंगारी राजधानी भोपाल तक जा पहुंची थी। शासन ने तब सतना के एसपी रहे रियाज इकबाल को सतना से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
FIR के बाद फरार हो गए थे सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल
मामला बढ़ने पर सिंहपुर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही दोनों फरार हो गए थे।