MP News: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज है जन्मदिन, इस मौके पर जनता से की खास अपील

MP News: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज है जन्मदिन, इस मौके पर जनता से की खास अपील


CM शिवराज आजकल रोज एक पौधा रौंप रहे हैं.

Bhopa News: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्‍मदिन के मौके पर आमलोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से पौधे लगाने की अपील की है.

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chaohan) 5 मार्च को अपना जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं. पर्यावरण मित्र मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश की जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है. अपने जन्मदिन पर उन्होंने जनता से अपील की है कि वह उनका फूल-माला से स्वागत करने के बजाए एक पौधा लगाएं. उन्होंने कहा- किसी भी शुभ अवसर के मौके पर पौधे लगाएं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर बीजेपी ने 5 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री शिवराज के जन्मदिन के मौके पर पौधा लगाने की अपील की है. वहीं, बीजेपी के नेता और मंत्रियों ने सीएम शिवराज को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पर्यावरण मित्र बताया है.

बीजेपी नेता कमल पटेल, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रभु राम चौधरी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके पौधा लगाने की पहल को स्वागत योग्य बताया है.

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन के मौके पर पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता बाला बच्चन ने हर दिन सीएम शिवराज के एक दिन पौधा लगाने के अभियान पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा है कि नर्मदा किनारे लगाए गए करोड़ों पौधों की हकीकत सरकार को बताना चाहिए. यदि वाकई में बीजेपी पर्यावरण हितैषी है तो अब तक लगाए गए करोड़ों रुपये के लाखों पौधे कहां गए? उनमें से कितने अब तक ज़िंदा हैं? इसकी सच्चाई बतानी चाहिए.

बहरहाल, शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर लोगों से अपील की है कि पर्यावरण बचाने के लिए जरूरी है कि इसके लिए सार्थक प्रयास हों. वन क्षेत्र को बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने चाहिए.








Source link