छतरपुर में युवक की हत्या: छेड़छाड़ के आरोप में आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मारा, अस्पताल में मौत

छतरपुर में युवक की हत्या: छेड़छाड़ के आरोप में आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मारा, अस्पताल में मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Half A Dozen People Were Beaten To Death With Sticks, Beaten To Death In Hospital, On Charges Of Molestation.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के ओरछा थाना के ग्राम खंदेवरा में करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक महिला से छेड़छाड़ की नियत से घर में घुसा था। घरवालों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी लोकेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार रात हेतराम कुशवाह (32) गांव के ही रहने वाली एक महिला के घर में घुस गया। यहां महिला से छेड़छाड़ करने लगा। परिवार के लोगों को जब इसका पता चला, तो घर में मौजूद आधा दर्जन लोग उस पर टूट पड़े। सभी ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात मौत हो गई। बताया जाता है कि वारदात में महिला और उसका पति भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link