मंडला कलेक्टर एफएलएन मेले में पहुंचे: बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया, विकास पर चर्चा – Mandla News

मंडला कलेक्टर एफएलएन मेले में पहुंचे:  बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया, विकास पर चर्चा – Mandla News


मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल बिंझिया पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) मेले का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों से संवाद किया और उनकी रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधिय

.

कलेक्टर ने बच्चों की सराहना की

मेले में बच्चों ने शैक्षणिक खेल, चार्ट प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने बच्चों की सराहना करते हुए एफएलएन मेले को बाल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का उत्कृष्ट माध्यम बताया।

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और समझ विकसित करने का अवसर देते हैं। यह पैरेंट-टीचर मीटिंग का हिस्सा है, जहां पेरेंट्स बच्चों की गतिविधियों को प्रत्यक्ष देख सकते हैं। कलेक्टर मिश्रा ने शिक्षकों से प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर देने और खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने को कहा।

कलेक्टर ने एफएलएन मेले को बाल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का उत्कृष्ट माध्यम बताया।

स्कूल की आईसीटी लैब का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर मिश्रा ने जोर दिया कि ऐसी पहलें बच्चों के बौद्धिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सीखने की रुचि को भी बढ़ाती हैं।

कलेक्टर ने स्कूल की आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध कंप्यूटर प्रणाली और डिजिटल शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने तथा लैब के नियमित उपयोग व रखरखाव के निर्देश दिए।



Source link