IND W vs AUS W Semi Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल रही है. इस महामुकाबले से पहले भारतीय फैंस और टीम इंडिया में एलिसा हीली के कमबैक का शोर तेज था. लेकिन हीली फ्लॉप हो गईं और भारत ने राहत की सांस ली, लेकिन भारत की सबसे बड़ी दुश्मन का बल्ला मुंबई में गरज उठा. हम बात कर रहे हैं फीबी लिचफील्ड की, जिन्होंने भारत के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली.
भारत की अच्छी थी शुरुआत
गेंदबाजी में टीम इंडिया ने शुरुआत ठीक-ठाक की थी, क्योंकि टीम को महज 25 के स्कोर पर पहला विकेट मिल गया था. एलिसा हीली 5 के स्कोर पर आउट हो गईं. लेकिन दूसरे छोर पर फीबी लिचफील्ड ने खूंटा गाड़ लिया, उन्हें एलिस पेरी का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय पार्टनरशिप देखने को मिली. 25 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 150 रन के स्कोर का आंकड़ा पार कर लिया.
सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
फीबी लिचफील्ड ने महज 77 गेंदो में सेंचुरी ठोकी और महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट्स में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. उन्होंने 93 गेंद में 119 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 3 छक्के देखने को मिले थे. एलिस पेरी ने भी 88 गेंद में 77 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से श्री चरणी ने धमाकेदार गेंदबाजी की और दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
ये भी पढे़ं.. IND W vs AUS W: सेमीफाइनल में भारत की सुपर-XI, शेफाली की सरप्राइज एंट्री, विस्फोटक विकेटकीपर का भी कमबैक
क्रांति, अमनजोत और राधा का जलवा
भारत की तरफ से क्रांति गौड़, राधा यादव और अमनजोत कौर का जलवा देखने को मिला. क्रांति ने एलिसा हीली का विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. वहीं, अमनजोत और राधा ने ऑस्ट्रेलिया की लिचफील्ड और एलिसा हीली की पारियों पर ब्रेक लगाकर टीम इंडिया को राहत दिलाई. इन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मुश्किल में नजर आई.