Ind vs Eng: टेंशन दूर करने के लिए बच्‍चे बने पंत और रोहित, धवन ने शेयर किया ‘शैतानी’ का Video

Ind vs Eng: टेंशन दूर करने के लिए बच्‍चे बने पंत और रोहित, धवन ने शेयर किया ‘शैतानी’ का Video


किड्स जोन में मस्‍ती करते भारतीय खिलाड़ी (फोटो क्रेडिट: शिखर धवन इंस्‍टाग्राम )

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, शिखर धवन और कुलदीप यादव मूड को हल्‍का करने के लिए किड्स जोन में मस्‍ती करने पहुंचे

नई दिल्‍ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई में टीम इंडिया (Team India) ने इंग्‍लैंड को चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 3-1 से मात देकर वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब 18 से 22 जून तक भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टेस्‍ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. फिलहाल तो भारतीय खिलाड़ी मैच की टेंशन को परिवार से दूर आपस में ही मस्‍ती करके मूड को हल्‍का करने की कोशिश कर रहे हैं . दरअसल पिछले साल अगस्‍त से ही आईपीएल के कारण भारतीय खिलाड़ी बायो बबल में हैं.
आईपीएल खत्‍म होने के बाद खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर चले गए थे और वहां से लौटने के बाद इंग्‍लैंड की मेजबानी करने में व्‍यस्‍त हो गए. दोनों के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज हो गई है. अब दोनों को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में व्‍यस्‍त हो जाएंगे. इस व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बीच टेंशन को दूर करने के लिए विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन, चाइनामैन कुलदीप यादव बच्‍चे बन गए.

यह भी पढ़ें : 

Ind W vs SA W: भारतीय टीम की हार पर हरमनप्रीत ने कहा, नहीं मिला टीम के रूप तैयारी करने का मौका 3504691

IPL 2021: खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए ऐसी हो सकती है RCB की संभावित प्लेइंगXI 3504669

धवन ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ये सभी खिलाड़ी बच्‍चों के जोन में खेलते और मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं. कुलदीप बच्‍चों की साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. धवन ने वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा कि जितने मर्जी बड़े हो जाएं, पर बचपन नहीं जाना चाहिए. लाइफ में काम तो जरूरी है ही, मगर लाइट रहने के लिए मस्‍ती करना भी. कुलदीप यादव अपनी पहली राइड सीख रहे हैं.








Source link