- Hindi News
- Local
- Mp
- Women’s Day Special; Constable Meenakshi Verma One Day Home Minister First Of Mp
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक दिन की गृहमंत्री मीनाक्षी वर्मा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ।
- गृहमंत्री ने खुद अपनी कुर्सी पर बैठाया, खुद बाजू वाली आम जन की कुर्सी पर बैठे
मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया गया है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुर्सी पर मीनाक्षी को बैठाया और खुद बगल की आम जनों की कुर्सी पर बैठे। आज दिन भर मीनाक्षी गृहमंत्री बनाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगी। इस अवसर पर नरोत्तम ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृह मंत्री हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।
भोपाल में महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा, महिला मार्शल में तैनात हैं। वे मेरे निवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात रहती हैं। भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है। भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। किसी और देश को देख लो क्या वे अपने देश को इस तरह के किसी सम्मान या दर्जे से पहचाने जाते हैं। चाहे पाकिस्तान हो या दूसरा कोई देश। भारत में महिलाओं को सम्मान हमारी संस्कृति है और हम इसी से जाने जाते हैं।