आस्था का उल्लास: महाशिवरात्रि आज, दूल्हा बनेंगे शिव शहर में आठ स्थानों से निकलेंगी बारातें; शिवालयों में गूंजेंगे बोल बम, मंत्र जाप होगा

आस्था का उल्लास: महाशिवरात्रि आज, दूल्हा बनेंगे शिव शहर में आठ स्थानों से निकलेंगी बारातें; शिवालयों में गूंजेंगे बोल बम, मंत्र जाप होगा



  • Hindi News
  • National
  • On Mahashivratri Today, The Bridegroom Will Become The Procession Of Shiva From Eight Places In The City; Bol Bombs Will Echo In Pagoda, Chants Will Be Chanted

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि पर गुरुवार का दिन भोलेनाथ के भक्तों के नाम रहेगा। शुभ योग और बोल बम के जयकारों के बीच शिव का जल-दूध से अभिषेक करेंगे। भोजपुर, गुफा, नेवरी, महाबली नगर और पशुपतिनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में मेले सा नजारा रहेगा।

पिपलेश्वर मंदिर नेहरू नगर; महिलाओं ने शिव को लगाई हल्दी-मेहंदी

  • बड़वाले महादेव मंदिर कायस्थपुरा से सुबह 11 बजे शिव बारात प्रारंभ होगी। इसमें दूल्हा स्वरूप में नंदी पर विराजमान शिव की चांदी की प्रतिमा आकर्षण केंद्र रहेगी।
  • दुर्गाधाम अशोका गार्डन से शाम 4 बजे शिव बारात निकलेगी। हिमालय पर्वत, महाकाल की झांकी रहेगी।
  • छोला हनुमान मंदिर से शाम 5 बजे शिव बारात निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
  • पुलपुख्ता पिपलेश्वर मंदिर यादगार शाहजहांनी पार्क से सुबह 11 बजे शिव बारात निकाली जाएगी।
  • सिद्धेश्वर शिव मंदिर नेहरू नगर से दोपहर 12 बजे शिव बारात निकाली जाएगी।
  • पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा में दोपहर 12 बजे नेपाली समाज शिव का अभिषेक और पूजा करेंगे।
  • दादाजी धाम पटेल नगर मंदिर में शिव बारात निकलेगी।

काव्य पाठ कर चित्रगुप्त नगर में मनाया वसंतोत्सव

अभा बुंदेलखंड साहित्य एवं संस्कृति परिषद व अनेकांत एकेडमी के तत्वावधान में चित्रगुप्त नगर में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार कैलाश मड़बैया और मालती मड़बैया की साहित्य सृजन साधना के लिए उन्हें बधाई दी गई। अध्यक्षता संगीतकार ब्रह्मभट्ट रसरंग ने की। संचालन देवेंद्र जैन ने किया। साहित्यकार मुरारीलाल खरे, सुधा तेलंग, सुधारावत, सरोज शिल्पी व अरविंद मिश्र आदि मौजूद थे। काव्य पाठ भी किया गया।

नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा आज
कोरल वुड कैंपस में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की महाशिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पूर्व बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। गुरुवार को शिव पूजा व आरती कर मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link