Ind vs Eng, 1st T20I Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर

Ind vs Eng, 1st T20I Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Jio TV और Star Sports पर


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 12 मार्च से हो रहा है. सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से मात दी है. टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं, ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम के हौसले भी बुलंद हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 7 मैच भारत ने और 7 ही मैच इंग्लैंड ने जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमें बराबरी पर हैं.

पांच टी20 मैचों की यह सीरीज एक तरह से भारत और इंग्लैंड के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ड्रेस रिहर्सल की तरह है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस साल के अंत में भारत में ही खेला जाना है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह टी20 मैच टीम संयोजन को परखने का भी एक जरिया होगा.

IND VS ENG: स्टार खिलाड़ियों के बीच फंसे विराट कोहली, कैसे बनाएंगे प्लेइंग इलेवन?

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच?भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 12 मार्च (शुक्रवार) को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा क्रिकेट ग्राउंड) में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा. टॉम शाम 6.30 पर होगा.

IND vs ENG:  टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं, इंग्लैंड का घर के बाहर प्रदर्शन शानदार

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर देख सकते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर).

इंग्लैंड: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉप्ले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर.





Source link