- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 530 New Cases Were Reported, Out Of Which Only 77% Of The Cases Were From 11 Districts, Maximum 196 In Indore, 58 In Bhopal.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- महाराष्ट्र की सीमा से लगे सात जिलो में 72 मामले आए
मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 530 नए मामले सामने आए। और 4 लोगों की मौत हुई। वहीं, 347 मरीज ठीक हुए है। नए मामलों में 77 प्रतिशत यानी 410 मामले सिर्फ 11 जिलों से है। इसमें सबसे ज्यादा मामले इंदौर से 196 आए है। भोपाल के लिए राहत की बात है कि कोरोना के बढ़ते मामलों में गिरावट आई है। यहां पर 58 नए मामले आए है। इससे एक दिन पहले 92 मामले आए थे। इसके अलावा बैतूल, छिदवाड़ा, बुरहानपुर, गवालियर, जबलपुर, खरगौन, रतलाम, सागर, उज्जैन में 10 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए है।
चार कोरोना मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद प्रशासन के उदासीन रवैए के साथ ही जनता भी बेपरवाह हो गई है। बाजारों में कई जगह ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा रहा है। और ना सभी लोग मॉसक पहने नजर आ रहे है। यहीं कारण है कि प्रदेश में फिर कोरोना संक्रमण अपने पैर पसार रहा है।
एक्टिव केस 4 हजार के पार
अब तक प्रदेश में 2,66,573 लोग संक्रमित हो चुके है। इसमें से 2,58,598 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 3881 की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 4094 पहुंच गए है।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में 72 मामले
महाराष्ट की सीमा से लगे बैतूल में 14, छिदवाड़ा में 13, बुरहानपुर में 15, खरगौन में 17, सिवनी में 1, धार में 3 और बड़वानी में 9 मामले आए है।
| जिला | केस | मौत |
| बैतूल | 14 | |
| भोपाल | 58 | |
| छिदवाड़ा | 13 | 1 |
| बुरहानपुर | 15 | |
| ग्वालियर | 15 | |
| इंदौर | 196 | 1 |
| जबलपुर | 39 | |
| खरगौन | 17 | |
| रतलाम | 19 | |
| सागर | 10 | 1 |
| उज्जैन | 18 | |
| हरदा | 2 | 1 |