Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

लुटेरी दुल्हन: मंदिर में लिए फेरे, एकाउंट में डलवा लिए 6 लाख, पति कमाने तमिलनाडु गया, 2 बच्चों को जन्म देने के बाद पत्नी ने अहमदाबाद में कर ली तीसरी शादी

Madhya Pradesh Samachar12/03/2021
लुटेरी दुल्हन: मंदिर में लिए फेरे, एकाउंट में डलवा लिए 6 लाख, पति कमाने तमिलनाडु गया, 2 बच्चों को जन्म देने के बाद पत्नी ने अहमदाबाद में कर ली तीसरी शादी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 6 Lakhs Were Taken To Temple, Got Dalwa In Account, Husband Went To Tamilnadu, After Giving Birth To 2 Children, Wife Got Third Marriage In Ahmedabad.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। (प्रतीकात्मक)

राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने इंदौर की महिला व उसके माता-पिता पर बेटी को झूठी शादी करवाकर लोगों से रुपए हड़पने की शिकायत की है। उसने आरोप लगाए हैं कि पत्नी ने पहली शादी माता-पिता के कहने पर मुंबई में की, वहां पहले पति से एक बेटी है, उसे छोड़कर पत्नी उसके गहने व रुपए चुरा लाई। दूसरी शादी मुझसे राजस्थान में की। मुझसे दो बेटी हैं और मुझसे 6 लाख रुपए व जेवर लेने के बाद दो बच्ची होने के बाद भी मुझे पत्नी ने छोड़ दिया और माता-पिता के कहने पर अहमदाबाद में एक तीसरे व्यक्ति से शादी रचा ली। पूरे मामले में जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की रिपोर्ट पर आरोपी पत्नी व सास-ससुर के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

महिला थाना TI ज्योति शर्मा ने बताया कि राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले उम्मेद सिंह पिता भोपाल सिंह राजपुरोहित, निवासी गांव मोरखा (राजस्थान) की शिकायत पर आरोपी महिला लक्ष्मीबाई उसके पिता राजू खिलन सिंह सनोरिया और मां कमला बाई सनोरिया के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने व धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। फरियादी उम्मेद सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल 2016 को लक्ष्मीबाई से उसने बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद उसे एक तीन साल की बेटी व एक डेढ़ साल की बेटी है। वह तमिलनाडु में काम करता है। उसने बताया दूसरी बेटी को पत्नी लक्ष्मी जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मां कमलाबाई और पिता राजू ने उसकी डिलेवरी के लिए अहमदाबाद बुलाया। यहां दूसरी बच्ची को जन्म देने के बाद मुझसे रुपयों की मांग की। मैंने शादी के बाद से सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा रखे हैं। बावजूद इसके वे मुझे मेरी दोनों बेटियां देकर चले गए।

कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर कमला बाई वापस नहीं आई तो मैं दोनों बच्चियों को मां के पास राजस्थान में छोड़कर काम पर चला गया। बाद में काफी दिन बीतने पर पत्नी नहीं आई। उसे लेने माता-पिता से बात कर इंदौर आया तो पता चला उसकी तीसरी शादी उसके माता-पिता ने अहमदाबाद में की है। इसके पहले मुंबई में एक आदमी से भी वह शादी कर एक बच्ची को जन्म दे चुकी है। ये भी जानकारी लगी की मेरे सास-ससुर बेटी कमला की शादी करवाकर लोगों से रुपये व जेवर हड़प लेते हैं। जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tagged . Lakhs, 6 lakhs were taken to temple, after giving birth to 2 children, Ahmedabad, children, got Dalwa in account, husband, husband went to Tamilnadu, TamilNadu, wife, wife got third marriage in Ahmedabad.

Post navigation

⟵ गीता को जल्द मिल सकता है उसका परिवार, DNA मैच हुआ तो मां को मिलेगी बेटी
404 – Page not found – Dainik Bhaskar ⟶

Related Posts

बढ़ती मौतों के बाद हरकत में प्रशासन: पवारखेड़ा कोविड सेंटर में रखवाई ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन, रोकस भी खरीदेगी
बढ़ती मौतों के बाद हरकत में प्रशासन: पवारखेड़ा कोविड सेंटर में रखवाई ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन, रोकस भी खरीदेगी

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप होशंगाबादएक घंटा पहले कॉपी लिंक इटारसी…

33 new positives in district, relief- 643 recovered | जिले में 33 नए पॉजिटिव, राहत- 643 हो गए ठीक
33 new positives in district, relief- 643 recovered | जिले में 33 नए पॉजिटिव, राहत- 643 हो गए ठीक

हरदा18 घंटे पहले कॉपी लिंक रिकवरी रेट 78.41%, एक्टिव केस 161 जिले में काेराेना का ग्राफ बीते महीनाें की तुलना…

80 to 100 percent production, exports to Britain, Iran, Australia, Turkey, Egypt, Ghana | 80 से 100 फीसदी तक कर रहे प्रोडक्शन, ब्रिटेन, ईरान ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, इजिप्ट, घाना तक हो रहा माल निर्यात
80 to 100 percent production, exports to Britain, Iran, Australia, Turkey, Egypt, Ghana | 80 से 100 फीसदी तक कर रहे प्रोडक्शन, ब्रिटेन, ईरान ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, इजिप्ट, घाना तक हो रहा माल निर्यात

ग्वालियर4 घंटे पहले कॉपी लिंक स्टील, पैकेजिंग, बल्ब और फूड इंडस्ट्री में बंपर उछाल, शूज उद्योग, फर्नीचर उद्योग अभी धीमा…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories