- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Left Her Three month old Milkman Daughter To Her Husband, Met 18 year old Brother in law In The Fort
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
माढ़ोताल पुलिस दुर्ग से ढूंढ लाई महिला और उसके देवर को।
- माढ़ोताल क्षेत्र की घटना, महिला को मायके वाले ले गए छत्तीसगढ़
- पति शादी के बाद से ही मारपीट करने लगा, इस कारण हो गई थी परेशान
पति की प्रताड़ना से तंग आकर 19 साल की पत्नी अपने 18 साल के देवर संग घर छोड़ गई। तीन महीने की दुधमुंही बेटी को पति के पास ही छोड़ गई थी। माढ़ोताल पुलिस ने दोनों को दुर्ग (छत्तीसगढ़) से दस्तयाब किया तो युवती ने पति के घर जाने से मना कर दिया। अब वह मायके में मां के पास रहेगी।
जानकारी के अनुसार प्रभातनगर निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी डेढ़ साल पहले हुआ था। युवती का मायका दुर्ग (छत्तीसगढ़) है। तीन महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया। युवती के मुताबिक शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा था। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ विवाद करता था। बेटी के पैदा होने के बाद उसका अत्याचार बढ़ गया।
आठ मार्च को देवर संग घर छोड़ दिया
माढ़ोताल टीआई रीना पांडे के अनुसार युवती 18 साल के देवर को पसंद करने लगी थी। आठ मार्च को वह देवर के साथ दुर्ग अपने मायके चली गई। बेटी को पति के पास ही छोड़ गई थी। आठ मार्च को ही पति ने थाने में पहुंच कर पत्नी व भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को शनिवार को दुर्ग में दस्तयाब किया।
पति के साथ जाने से किया मना
रविवार को माढ़ोताल पुलिस दोनों काे लेकर लौटी। पीछे युवती की मां और पिता भी आ गए। यहां थाने में युवती ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे स्वधार शेल्टर होम भिजवाने की व्यवस्था बनाई गई। पर जबलपुर पहुंची उसकी मां उसे अपने साथ दुर्ग ले जाने को तैयार हो गई। युवती बेटी के साथ अब मायके में रहेगी।
उधर, भोपाल से युवती को किया दस्तयाब
माढ़ोताल पुलिस ने 11 मार्च को मां-पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली गई 19 वर्षीय युवती को भोपाल से दस्तयाब किया। टीआई रीना पांडे के मुताबिक युवती की मां मंगेला निवासी हीराबाई बसोर ने 12 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सायबर सेल की मदद से पता चला कि युवती भोपाल में है। एक टीम भोपाल पहुंची तो वह स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट में बैठी मिली। पुलिस ने उसे दस्तयाबी के बाद रविवार को उसे उसके मां-पिता के सुपुर्द कर दिया।