पन्ना में गुनौर पुलिस ने कार समेत पकड़ी अवैध: आरोपी वाहन छोड़कर फरार; 45 हजार की शराब जब्त – Panna News

पन्ना में गुनौर पुलिस ने कार समेत पकड़ी अवैध:  आरोपी वाहन छोड़कर फरार; 45 हजार की शराब जब्त – Panna News



पन्ना जिले की गुनौर पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध देसी शराब और एक क्रेटा कार जब्त की है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 12 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है। हालांकि, आर

.

थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। 18 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम मढ़ा मझियारी का एक व्यक्ति क्रेटा कार (क्रमांक MP35, ZB-2797) में अवैध शराब लेकर अपने घर जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति अपनी क्रेटा कार से देसी मदिरा की पेटियां निकालकर तालाब की मेड़ पर छिपा रहा था। पुलिस वाहन को देखते ही संदेही मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से 10 पेटी देसी मदिरा प्लेन (500 क्वार्टर, कुल 90 लीटर) जब्त कीं, जिनकी कीमत लगभग 45,000 रुपए है।

इसके साथ ही क्रेटा कार (MP35ZB-2797) भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत 12 लाख 45 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाना गुनौर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Source link