पांच आरोपी गिरफ्तार: लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो मास्टर-की से चुराने लगे वाहन

पांच आरोपी गिरफ्तार: लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो मास्टर-की से चुराने लगे वाहन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी के 8 वाहन जब्त

  • बिलखिरिया थाने का गुंडा चला रहा था यह गिरोह

भोपाल क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 8 वाहन जब्त किए हैं। आरोपी वारदात के लिए मास्टर-की का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों में बिलखिरिया थाने का सूचीबद्ध गुंडा भी शामिल है, जो इस गिरोह को संचालित कर रहा था। इनमें 2 आरोपी ऐसे भी हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने के बाद वाहन चोरी का काम शुरू कर दिया।

एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में बिलखिरिया निवासी विनोद रत्नाकर (40), राजेश गौर, राहुल पटेल, अभिषेक अहिरवार और मुकेश रघुवंशी शामिल हैं। विनोद के खिलाफ बिलखिरिया में 10 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं और वह थाने के सूचीबद्ध गुंडों में शामिल है। अभिषेक और मुकेश इससे पहले निजी काम करते थे।

लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी छूट गई। इसके बाद उनकी मुलाकात विनोद से हुई और दोनों ने वाहन चोरी शुरू कर दी। राजेश व राहुल पर निशातपुरा में मारपीट के 1-1 केस दर्ज हैं। पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के 8 वाहन जब्त किए हैं।

इनकी कीमत साढ़े तीन लाख आंकी गई है। ये वाहन निशातपुरा, पिपलानी, टीटी नगर, कोतवाली और बिलखिरिया क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया है। चोरी के बाद इन वाहनों को अपने घर या किसी पार्किंग में छिपा दिया जाता था।

खबरें और भी हैं…



Source link