शहर विकास का ऑडिट: बीएलसी की दूसरी किस्त नहीं मिल पाने के कारण लोगों के आवास अधूरे

शहर विकास का ऑडिट: बीएलसी की दूसरी किस्त नहीं मिल पाने के कारण लोगों के आवास अधूरे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वल्लभनगर में इस तरह हैं सड़कों के हाल।

  • बोलती तस्वीर : लाइन डालने खोदी सड़क, मरम्मत बगैर छोड़ी

वल्लभ नगर वार्ड के लोग राशन, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। स्थिति यह है कि गरीबी रेखा सूची में नाम होने के बाद भी कई पात्र लोगों की राशन की पर्चियां नहीं बन सकी हैं। कई पात्र लोगों के नाम काट दिए गए हैं। जिन लोगों को बीएलसी के तहत आवास योजना का लाभ मिला था, उनमें से जिनको दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है, उनके मकान अधूरे पड़े हुए हैं।

वार्ड में कई जगह नालियां खुली पड़ी है जिसके चलते आसपास गंदगी भी फैली रहती है। कुछ इलाकों में पेयजल की भी समस्या है। 6 सामुदायिक भवन बनने से वार्डवासियों को अपने विभिन्न कार्यक्रमों को करने के लिए जगह उपलब्ध हुई है। लेकिन कोई पार्क नहीं होने के कारण उन्हें टहलने के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

वार्ड 24 वल्लभ नगर, आबादी – 7000
क्षेत्र- साहू तिगड्डा, अहिरवार गली, धानक गली, मसानिया मंदिर, चिंतामन गली।

मंदिर का द्वितीय खंड नहीं बना

वो काम जो हुए : सामुदायिक भवन निर्माण।

वो काम जो अधूरा है: बीएलसी योजना के तहत कई लोगों को किस्त नहीं मिली। वो काम जो नहीं हुआ: गणेश मंदिर के द्वितीय खंड का निर्माण।

4 समस्या

1. नालियां खुली पड़ी हैं, जिसके चलते कई जगह गंदगी का आलम है 2. वार्ड में पार्क नहीं होने के कारण लोगों को टहलने के लिए जगह नहीं है। 3. राशन पर्चियां नहीं बन पाने के कारण पात्र परिवार राशन से वंचित हैं। 4. कई लोगों को बीएलसी योजना के तहत अपनी दूसरी किस्त का इंतजार है।

6 सामुदायिक भवन और एक सार्वजनिक शौचालय बनवाया

^वार्ड में 6 सामुदायिक भवन बनवाए हैं। एक सार्वजनिक शौचालय भी बनवाया है। पेयजल की सुविधा के लिए दो हैंडपंप लगवाए हैं। जगह-जगह सीसी रोड बनवाईं। 275 लोगों को बीएलसी के तहत आवास का लाभ दिलवाया है।
– नरेश धानक, पूर्व पार्षद

खबरें और भी हैं…



Source link