- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Flight Starts For Surat From Next Month … Flight Service Started For Pune In Maharashtra, Vadodara In Gujarat And Jodhpur In Rajasthan As Well.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर से जल्द विमान कंपनियां नई फ्लाइट्स की घोषणा कर सकती हैं। इंदौर से गुजरात के प्रमुख शहर सूरत के लिए अगले महीने अप्रैल से फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो इसका संचालन करेगी। इसके साथ ही शहर से जल्दी ही पुणे, वडोदरा और जोधपुर के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू हो सकती है। एयर इंडिया ने पुणे फ्लाइट शुरू करने के लिए हामी भरी है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रमुख औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल से मिलकर मांग की थी कि शहर से पुणे और सूरत के लिए फ्लाइट शुरू होना चाहिए। उन्होंने इन दोनों शहरों के औद्योगिक कनेक्शन की बात कही थी। अभी इन शहरों के लिए फ्लाइट नहीं होने से उन लोगों को कनेक्टिंग उड़ान लेना होती है, जिससे किराया और समय दोनों ज्यादा लगता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसके बाद फ्लायबिग एयरलाइंस के अधिकारियों से सूरत की उड़ान शुरू करने के लिए बात की तो वे इसके लिए तैयार हो गए थे। कंपनी का एक विमान इसी माह आने वाला है, लेकिन इसके पहले ही इंडिगो एयरलाइंस ने भी सूरत की उड़ान के लिए अपनी सहमति दे दी। नई उड़ान शुरू होने के बाद सूरत जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा हो जाएगा। अब तक इन यात्रियों को अहमदाबाद होकर जाना होता था। वहां पर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती थी। कंपनी 1 अप्रैल से इसका संचालन करेगी। यह 72 सीटर ATR विमान होगा। इसके अतिरिक्त एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ चर्चा कर पुणे के लिए भी उड़ान शुरू करने पर सहमति बनी है। यह फ्लाइट भी जल्दी ही शुरू हो जाएगी। पुणे के लिए भी सीधी फ्लाइट नहीं होने से मुंबई या नागपुर के माध्यम से जाना पड़ता है। इसी माह के अंत से समर शेड्यूल भी लागू हो रहा है, जिसमें कई शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। इसमें पुणे के अतिरिक्त वडोदरा और जोधपुर का नाम भी शामिल है। समर शेड्यूल में लॉकडाउन के पहले जिन शहरों के लिए उड़ानें चलती थीं, लगभग सभी शहरों के लिए उड़ानें वापस शुरू होने की संभावना है। कुछ नए शहर भी इस माह के अंत तक जुड़ जाएंगे।