IND VS ENG: मिस्बाह उल हक ने उठाए शरजील खान के सेलेक्शन पर सवाल (फोटो-मिस्बाह उल हक ट्विटर)
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जिस पाकिस्तानी टीम को चुना गया है उससे कप्तान बाबर आजम से लेकर हेड कोच मिस्बाह उल हक तक खुश नहीं हैं. मिस्बाह उल हक ने 112 किलो के क्रिकेटर शरजील खान (Sharjeel Khan) के चयन पर सवाल खड़े किये हैं.
मिस्बाह उल हक 112 किलो के क्रिकेटर शरजील खान (Sharjeel Khan) के चयन से बेहद नाखुश हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के मिस्बाह शरजील खान की फिटनेस से खुश नहीं हैं. कुछ ऐसा ही मानना बाबर आजम का भी है. वो किसी अनफिट खिलाड़ी को टीम में नहीं चाहते और ऐसा माना जा रहा है कि शरजील खान को शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. हालांकि चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम का मानना है कि सिर्फ फिटनेस ही चयन का पैमाना नहीं है. उनका कहना है कि फिटनेस के साथ खिलाड़ी की फॉर्म मायने रखती है.
शरजील खान का पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन
बता दें पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन के बीच में ही रुकने से पहले शरजील खान ने शानदार प्रदर्शन किया. शरजील खान ने 5 मैचों में 200 रन ठोके और उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का रहा. 31 साल के इस बल्लेबाज को इसी प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तानी टीम में चुना गया.स्टुअर्ट ब्रॉड ने आईसीसी के अहमदाबाद टेस्ट की पिच को औसत रेटिंग देने के फैसले पर तंज कसा
बाबर आजम 6 खिलाड़ियों के सेलेक्शन से नाखुश
खबरों के मुताबिक बाबर आजम (Babar Azam) 6 खिलाड़ियों के चयन से नाखुश हैं. बाबर आजम का मानना है कि उनकी टेस्ट टीम पाकिस्तान सुपर लीग में प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई है. बाबर आजम टीम में लेग स्पिनर यासिर शाह को चाहते थे लेकिन उन्हें टीम से बाहर रखा गया. साथ ही टी20 टीम में इमाद वसीम जैसे ऑलराउंडर को जगह नहीं मिली. बाबर आजम अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवाओं का मिश्रण चाहते हैं लेकिन पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने उन्हें डमी कप्तान बना दिया है.