Ind vs Eng: Virat Kohli ने बिना खेले ही सूर्यकुमार यादव को किया बाहर, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Ind vs Eng: Virat Kohli ने बिना खेले ही सूर्यकुमार यादव को किया बाहर, लोगों ने कर दिया ट्रोल


अहमदाबाद: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया. सूर्यकुमार यादव को दूसरे टी-20 मैच में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन उस मैच में उनकी बैटिंग ही नहीं आई.

ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि सूर्यकुमार यादव को बाहर करने का क्या कारण है? कप्तान विराट कोहली के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव के नहीं खेलने की खबर सुनकर फैंस गुस्से से भर गए.

बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला दर्शकों के बिना कराया जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए टॉम कुरेन की जगह मार्क वुड को शामिल किया है जबकि भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है जिन्हें पहले दो मैचों में आराम दिया गया था. सूर्यकुमार यादव की जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया.

 





Source link