परीक्षा केंद्र में कोबरा: केंद्रीय विद्यालय में मौजूद केंद्र में पहुंचा सात फीट लंबा सांप, शोर मचाया तो नाली में घुसा

परीक्षा केंद्र में कोबरा: केंद्रीय विद्यालय में मौजूद केंद्र में पहुंचा सात फीट लंबा सांप, शोर मचाया तो नाली में घुसा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • A Seven foot tall Snake Reached The Center Present In The Kendriya Vidyalaya, Made A Noise When It Entered The Drain

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सांप पकडऩे में माहिर अकील बाबा ने पहुंचकर सांपों को पकड़ा। पहले केंद्रीय विद्यालय में स्थित परीक्षा केंद्र में सांप पकड़ा गया, वहीं सदर स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल परिसर में खड़ी स्कूटी में सांप घुस गया।

जानकारी के अनुसार मकरोनिया स्थित केंद्रीय विद्यालय दो में विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सात फीट लंबा कोबरा परीक्षा केंद्र में घुस गया। सांप देखते ही परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुन सांप स्कूल की नाली में घुस गया। स्कूल प्रबंधन ने मामले की खबर अकील बाबा को दी। उन्होंने तुरंत स्कूल पहुंचकर सांप को पकड़ा। अकील बाबा की मानें, तो स्कूल में घुसा सांप कोबरा प्रजाति का है।

इसी बीच सदर स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल परिसर में खड़ी स्कूटी में सांप घुस गया। सूचना पर सांप पकड़ने के लिए अकील पहुंचे, लेकिन सांप नजर नहीं आया। ऐसे में मैकेनिक को बुलाकर स्कूटी की सीट व अन्य पार्ट खुलवाए गए। इसके बाद भी सांप नजर नहीं आया। तब उन्होंने स्कूटी पर फिनाइल डलवाई, जिसकी गंध से सांप बाहर आ गया और अकील ने पकड़ लिया। दोनों सांपों को जंगल में छोड़ा गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link