सतना की पुरवा नहर में दो नाबालिग डूबे: 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, चोरमारी से सागौनी बाईपास तक SDRF का रेस्क्यू जारी – Satna News

सतना की पुरवा नहर में दो नाबालिग डूबे:  24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, चोरमारी से सागौनी बाईपास तक SDRF का रेस्क्यू जारी – Satna News



सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम चोरमारी स्थित पुरवा नहर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय दो नाबालिग डूब गए। 15 वर्षीय आर्यन और 13 वर्षीय आयुष क्रिकेट खेलने के बाद नहाने उतरे थे और गहरे पानी में चले गए। घटना के 24 घंटे से अधिक स

.

जानकारी के अनुसार, चोरमारी निवासी संजीव मिश्रा का बेटा आर्यन (15) और सूर्यवली विश्वकर्मा का बेटा आयुष (13) रविवार को नहर किनारे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल खत्म होने के बाद दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने जब उन्हें डूबते हुए देखा, तो उन्होंने तुरंत गांव जाकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीणों ने की तलाश, थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत नहर किनारे पहुंचे और अपने स्तर पर तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला, तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जानकारी मिलने पर रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सतना से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया।

अंधेरे के कारण रुका था रेस्क्यू, सोमवार को फिर शुरू एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को मौके पर पहुंचकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हालांकि, रात में अंधेरा अधिक होने के कारण तलाशी अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा था।

सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरमारी से लेकर सागौनी बाईपास तक नहर में दोबारा सघन तलाशी अभियान चलाया। सोमवार देर शाम तक दोनों नाबालिगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

गांव में गम का माहौल, नहर किनारे डटे हैं परिजन इस हादसे के बाद से पूरे चोरमारी गांव में चिंता और गम का माहौल है। आर्यन और आयुष के परिजन तथा अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर ही मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link