रोहित-राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले तीन मैचों में अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी को आजमाया है लेकिन कोई जोड़ी सफल नहीं रही है. टीम के लिए केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है जो पिछले दो पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. वहीं तीसरे टी20 में वापसी करने वाले हिटमैन का बल्ला भी शांत रहा जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. कप्तान विराट कोहली अच्छे फॉर्म में हैं और उनके अलावा ऋषभ पंत ने कुछ अच्छे शाट्स लगाए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं.
छह गेंदबाजों के साथ उतर सकती है भारतीय टीमहार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर के साथ टीम में एक अन्य ऑलराउंडर को जगह मिल सकती है और वह पदार्पण का इंतजार कर रहे राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल में से कोई एक हो सकता है. ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या की वापसी प्रभावी रही है लेकिन वह अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाए हैं. चोट के बाद वापसी करते हुए पहली सीरीज खेल रहे भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की है लेकिन टीम को उनसे उम्मीद है कि वह नई गेंद से नियमित विकेट चटकाएं.
ड्रीम 11: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), ऑयन मोर्गन, बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर), जोस बटलर (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, डेविड मलान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, आदिल रशीद.
यह भी पढ़ें:
EXPLAINER: भारत ही नहीं, टॉप-7 टीमों को पसंद है टारगेट, पहले बैटिंग करने पर हारती हैं ज्यादा मैच
IND VS ENG: गौतम गंभीर ने कहा- हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में नहीं बनती जगह!
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर).
इंग्लैंड: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉप्ले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर.