NH-30 पर हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसे, दो की मौत

NH-30 पर हादसा: तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसे, दो की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • सोहागी थाना क्षेत्र के लाद पहाड़ में देर रात हुई घटना

नेशनल हाइवे-30 में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक ट्रक में पीछे से जा घुसे। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा सोहागी थाने के लाद पहाड़ में हुआ।

सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, रात में श्रीकांत यादव और विजय रावत दोनों निवासी ग्राम भांटी थाना मऊगंज बाइक पर सवार होकर NH-30 से गुजर रहे थे। जैसे ही, लाद पहाड़ के पास पहुंचे, तो ट्रक के पीछे घुस गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी बीच ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार पीछे से घुस गए। सूचना के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने शवों को अस्पताल में रखा। गुरुवार सुबह दोनों की पहचान हुई। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पीएम कराकर शव सौंप दिए गए।। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link