आलोट में धर्म परिवर्तन का मामला: कथित धर्म परिवर्तन मामले में किशोरी व परिजन के बयान, इधर ज्ञापनबाजी जारी

आलोट में धर्म परिवर्तन का मामला: कथित धर्म परिवर्तन मामले में किशोरी व परिजन के बयान, इधर ज्ञापनबाजी जारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Statements Of Teenager And Family In Alleged Religious Conversion Case, Memorandum Issued Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दरगाह परिसर में झाड़फूंक के बहाने किशोरी का धर्म परिवर्तन करवाने संबंधी कथित मामले में पुलिस ने शनिवार को किशोरी और उसके परिजन के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक ही बात कही कि वे स्वेच्छा से वहां जाते थे और मर्जी से ही बुर्का पहनाया लेकिन ये धर्म परिवर्तन नहीं है। हालांकि लड़की नाबालिग है, ऐसे में मर्जी भी बुर्का पहनाना कानूनी है या गैर कानूनी इसे लेकर पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर पाई है। वहीं दरगाह कमेटी या वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं से भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस सबूत नहीं जुटाए हैं।

यही कारण है कि शनिवार को फिर से जय भवानी राष्ट्रीय राजपूत महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और टीआई दीपक शेजवार को ज्ञापन सौंपा। कुशालसिंह पंवार, धीरेंद्रसिंह, भारतसिंह, किशनसिंह, शिवराजसिंह मौजूद थे। थाना प्रभारी शेजवार ने बताया कि मामला अभी जांच में है और किशोरी तथा उनके परिजन खुलकर कुछ बोल नहीं रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link