- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- 89 Crore Given By The French Government And 500 Crore Works Of Mahakal Temple Reached To See The Team Of Union Ministry Of Urban Development
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अधिकारियों को भरोसा अगले दो सालों में विश्व पर्यटन का बड़ा केंद्र होगा उज्जैन
उज्जैन महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के 500 करोड़ रुपए से अधिक के चल रहे कार्य और उज्जैन स्मार्ट सिटी के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर परिसर और बाहर की और चल रहे कार्यों को देखा। इसके बाद स्मार्ट सिटी के कार्यों को भी देखा जिसमे शिप्रा नदी किनारे राम घाट, महाकाल कॉरिडोर, विस्तारीकरण आदि कार्यों को देख मिश्र ने कहा की जल्द ही उज्जैन ना सिर्फ देश के बल्कि विश्व के मानचित्र पर बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर सामने आएगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और अमरेंद्र प्रताप ने उज्जैन शहर में चल रहे कार्यों को देखा। खास तौर पर दिल्ली से आए दोनों अधिकारियों ने महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण से जुड़े कार्यों को देखने के लिए त्रिवेणी संग्राहलय से लेकर महाकाल मंदिर के प्रवेश द्वार तक के सभी कार्यों को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर और महाकाल विस्तारीकरण की फिल्म भी देखी। इस मौके पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह, कमिश्नर संदीप यादव, सहित स्मार्ट सिटी और उज्जैन विकास प्राधिकरण के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेकटर आशीष सिंह ने बताया की पहले चरण का कार्य अधिकारियों ने देखा है। उन्होंने कहा के ये अमूल्य धरोहर न सिर्फ देश के लिए बल्कि विश्व के लिए बन रही है। काम पूरा होने के बाद इस कार्य से उज्जैन पर्यटन की नजर से ना सिर्फ देश में बल्कि विश्व के मानचित्र पर दिखाई देगा।
विदित हो कि फ्रांस के भारत में राजदूत इमैनुअल लेनिन ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान वे अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पंहुचे थे और दर्शन के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में दान करने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद मंदिर समिति को फ्रांस सरकार ने 89 करोड़ रुपए दान में दिए थे।