कोरोना संक्रमण के चलते महाकाल इस बार भक्तों के साथ होली नहीं खेलेंगे.
श्रद्धा पर संक्रमण: महाकाल के साथ होली विश्व प्रसिद्ध है. लेकिन, इस बार कोरोना ने सारे रंग फीके कर दिए हैं. संक्रमण की रफ्तार देखते हुए कलेक्टर ने मंदिर में होली पर प्रतिबंध लगा दिया है. श्रद्धालुओं की संख्या भी घट गई है.
- Last Updated:
March 26, 2021, 10:37 AM IST
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अब तक उज्जैन में एक दिन में सबसे ज्यादा 64 लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे, लेकिन कल रिकॉर्ट टूट गया. पिछले 24 घंटों में एक साथ 83 मरीज मिले हैं. कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस मरीज की मौत कल हुई है वो स्वास्थ्य विभाग में ही काम करता था और उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे. संभवतः देश का ये पहला मामला है, जिसमें दोनों डोज लगने के बाद कोरोना संक्रमित हुए मरीज की मौत हो गई है.
कलेक्टर ने दिए इस बात के संकेत
इधर कोरोना की रफ़्तार को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश भी जारी कर दिया है कि होली पर कोई भी महाकाल के दर्शन नहीं कर सकेगा. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सख्या भी घटाकर 12 हजार से 8 हजार कर दी गई है. कलेक्टर ने ये संकेत दिए हैं कि इसे और भी कम किया जा सकता है. ये वे श्रद्धालु हैं जो ऑनलाइन प्री बुकिंग कराकर दर्शन का लाभ लेते थे.महाकाल के साथ जमकर होली खेलते है भक्त
गौरतलब है कि महाकाल में होली पर्व पर भी धूमधाम से मनाया जाता है. श्रद्धालु और पण्डे-पुजारी भगवान महाकाल के साथ जमकर होली खेलते हैं. होली वाले दिन शाम को होने वाली आरती में जमकर रंग-गुलाल उड़ाया जाता है. इस दर्श्य को देखने श्रद्धालु दूर-दूर से उज्जैन पंहुचते हैं. लेकिन, इस बार ये होली किसी को नसीब नहीं होगी. कलेक्टर ने कहा कि सिर्फ 5 पण्डे-पुजारी ही होली पर्व महाकाल मंदिर में बना सकेंगे.