IND vs ENG: टीम इंडिया बन सकती है नंबर 1 वनडे टीम, जानिए इसके लिए क्या करना है जरूरी?

IND vs ENG: टीम इंडिया बन सकती है नंबर 1 वनडे टीम, जानिए इसके लिए क्या करना है जरूरी?


टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 5 में से 4 वनडे सीरीज जीती है. (PTI)

इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 और टी20 सीरीज में 3-2 से हराने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब वनडे सीरीज जीतने पर है. पहले वनडे में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 66 रन से करारी शिकस्त दी है.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा. पहले वनडे मैच में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 66 रनों के करारी शिकस्त दी थी. भारत टीम आज मैच जीतकर टेस्ट और टी20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में अपने नाम करना चाहेगी. टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारतीय टीम के पास वनडे में भी पहले स्थान पर काबिज होने का मौका है. इसके लिए भारत को अगले दोनों ंमैच जीतने होंगे और इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करना होगा.

अगर भारत सीरीज के तीनों मुकाबले जीतता है, तो उसे तीन रेटिंग अंकों का फायदा होगा और वो 120 अंक के साथ वनडे में नंबर-1 हो जाएगा. क्लीन स्वीप की वजह से इंग्लैंड सिर्फ वनडे की बादशाहत ही नहीं गंवाएगा. बल्कि उसे चार रेटिंग अंकों का नुकसान भी होगा और उसके 119 अंक हो जाएंगे और तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड और उसके बीच सिर्फ दो अंकों का फासला होगा.

1984 के बाद इंग्लैंड भारत में वनडे सीरीज नहीं जीता
भारत ने जिस तरह से वापसी करते हुए पहले वनडे मैच जीता है उससे इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैच भी जीतने के आसार बढ़ गए हैं.वैसे भी भारत का घर में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. दोनों देशों के बीच भारत में 9 वनडे सीरीज हुई हैं. इसमें से भारत ने 6 और इंग्लैंड ने एक जीती है. बाकी दो सीरीज बराबरी पर छूटी हैं.यह भी पढ़ें:

TOP 10 Sports News: ऋषभ पंत होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान! इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के पास

बड़ी खबर: जिस नियम से नाराज थे विराट कोहली और टीम इंडिया, अब ICC उसे बदलने वाली है!

इंग्लैंड ने पिछली बार 1984 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी. तब मेहमान टीम ने भारत को 5 वनडे की सीरीज में 4-1 से हराया था. दोनों टीमें 4 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज में भारत में आमने-सामने हैं. पिछली बार भारत ने 2017 में हुई घरेलू वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था.









Source link