- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan | Law Against Domestic Violence In Madhya Pradesh Announcement By Shivraj Singh Chouhan
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बैतूल में पति की बर्बरता का शिकार हुई पत्नी।
- तीनों घटनाओं के मामले फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलेंगे, आरापियों के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी
- मुख्यमंत्री के डीजीपी को निर्देश- आराेपियों को गिरफ्तार करने में कोई कोताही नहीं होना चाहिए
MP में पत्नियों के साथ हैवानियत की 17 दिन में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शिवराज सरकार जल्दी ही नया कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि – पति का पत्नी के हाथ काटना बहुत ही गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी घटनाएं रोकने सख्त कानून बनाएंगे। उन्होंने डीजीपी विवेक जौहरी को निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर पीड़िताओं को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जाएगा। दरअसल, बैतूल में पति ने सो रही पत्नी का कुल्हाड़ी से एक हाथ और दूसरे की उंगलियां काटने की घटना हुई है। इससे पहले भोपाल और सागर में पतियों ने पत्नी के हाथ काट दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों घटनाएं दुभाग्यपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं से ज्यादा चिंताजनक घरेलू हिंसा है। महिलाओं को घर में भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर नया कानून बनाया जाएगा।
17 दिन में यह हुई हैं घटनाएं
1. 9 मार्च- निशातपुरा की पारस कॉलोनी निवासी संगीता पर पति प्रीतम सिंह सिसोदिया ने फरसे से हमलाकर एक हाथ और एक पैर का पंजा काट दिया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हाथ जोड़ा, लेकिन बाद में काटना पड़ा।
2. 22 मार्च – रात 11 बजे सागर के बामनहोरा गांव निवासी आरती गौड पर पति रणधीर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों हाथ काट दिए। परिजनों ने अगले दिन हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया। ऑपरेशन के बाद आरती अभी हमीदिया अस्पताल में ही भर्ती हैं।
3. 25 मार्च : बैतूल के चिचोली में पति ने की है। उसने अपनी सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी का एक हाथ और दूसरी हाथ की तीन अंगुलियोंं को काट कर अलग कर दिया, दो उंगलियां भी जख्मी कर दीं। कुल्हाड़ी का एक वार पत्नी के चेहरे पर होने से पत्नी को हालत गंभीर है।