वायरल VIDEO: रतलाम में मरीज से मिलने गए परिचित की निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच सड़क कर दी पिटाई, केस दर्ज

वायरल VIDEO: रतलाम में मरीज से मिलने गए परिचित की निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच सड़क कर दी पिटाई, केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Video Of The Incident Went Viral To Meet The Patient, The Staff Of The Private Hospital Beat The Road.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ लोगों ने युवक को पिटाई से बचाया

  • निजी अस्पताल में मरीज से मिलने गया था पीड़ित युवक
  • मरीज से मुलाकात को लेकर हुई थी बहस
  • अस्पताल के 5 – 6 कर्मचारियों ने की पिटाई

रतलाम के कॉलेज रोड स्थित निजी अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक की अस्पताल के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती अपने परिचित से मिलने पहुंचा था जहां मरीज से मिलने नहीं देने को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों से उसकी बहस हो गई। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच सड़क पर युवक से मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

कॉलेज रोड पर हुए इस विवाद का मोबाइल वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के कर्मचारी युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी भी मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। माणक चौक थाना पुलिस ने पीड़ित युवक जयपाल सिंह की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। माणक चौक थाना प्रभारी ने कहा है कि घटना का वायरल वीडियो भी सामने आया है जिसकी जांच पड़ताल कर आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link