विराट कोहली ने नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं. (Pic: AP)
India vs England: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (100) और रिकी पॉन्टिंग (71) के बाद सबसे ज्यादा शतकों के मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं.
कोहली ने इस बारे में कहा, ‘‘मैं जिंदगी में कभी शतक के लिये नहीं खेला और शायद यही वजह है कि मैंने इतने कम समय में इतने अधिक सैकड़े लगा दिए. टीम की जीत महत्वपूर्ण है. अगर मैं शतक लगाता हूं और टीम जीत हासिल नहीं करती तो वह कोई मायने नहीं रखता. ’’ कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (100) और रिकी पॉन्टिंग (71) के बाद सबसे ज्यादा शतकों के मामले में कोहली तीसरे नंबर पर हैं.
हार्दिक पंड्या को टी20 सीरीज में गेंदबाजी करवायी गयी लेकिन उन्हें लगातार दूसरे वनडे में गेंद नहीं सौंपी गई. इस पर कोहली ने कहा कि आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस ऑलराउंडर को फिट रखने के लिए यह फैसला किया गया.
यह भी पढ़ें:TOP 10 Sports News: इंग्लैंड ने भारत काे हराकर वनडे सीरीज बराबर की, साइना नेहवाल सेमीफाइनल में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बोले शाकिब अल हसन, यह दौरा बेहतर साबित होगा
कोहली ने कहा, ‘‘हमें हार्दिक की सही तरह से देखरेख करने की जरूरत है. यह जानना जरूरी है कि कहां हमें उनके कौन से कौशल की जरूरत है. टी20 में गेंदबाजी में उनका उपयोग किया गया लेकिन वनडे में उनके कार्यभार को व्यवस्थित करना जरूरी है. हमें इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने हैं और इसलिए उनका फिट रहना हमारे लिये महत्वपूर्ण है. ’’
राहुल-पंत की प्रशंसा की
कोहली ने शतक जड़ने वाले केएल राहुल और तूफानी पारी खेलने वाले ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो विकेट जल्दी गंवा दिये और हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत थी. मैंने और राहुल ने ऐसा किया. मैं राहुल को लेकर वास्तव में खुश हूं. इसके बाद ऋषभ ने मैच का रुख बदला। हम 300 रन तक पहुंचने की सोच रहे थे लेकिन 35 अतिरिक्त रन बनाने में सफल रहे. ’’