स्कूटर और बाइक के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से हर साल होगी 22 हजार रुपये की सीधी बचत, जानें कैसे

स्कूटर और बाइक के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से हर साल होगी 22 हजार रुपये की सीधी बचत, जानें कैसे

दिल्ली की ईवी नीति के जरिए युवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर कई वित्तीय और गैर-वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Electric Bikes-Scooters in India 2021: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) के मुताबिक, ‘इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन की संचालन लागत काफी कम है. वाहन चालक पेट्रोल स्कूटर की तुलना में 22 हजार रुपये और पेट्रोल बाइक की तुलना में 20 हजार रुपये की वार्षिक बचत कर सकता है.

नई दिल्ली. दिल्ली की ईवी नीति (Delhi EV Policy) के जरिए युवा (Youth) इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) खरीदने पर कई वित्तीय और गैर-वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (kailash gahlot) के मुताबिक, ‘इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन की संचालन लागत काफी कम है. वाहन चालक पेट्रोल स्कूटर की तुलना में 22 हजार रुपये और पेट्रोल बाइक की तुलना में 20 हजार रुपये की वार्षिक बचत कर सकता है. पेट्रोल दुपहिया वाहन की तुलना में इलेक्ट्रिक दुपहिया औसतन अपनी लाइफ में 1.98 टन कार्बन उत्सर्जन की बचत करता है. यह 11 पेड़ लगाने के बराबर है.

स्विच दिल्ली का आठवां सप्ताह
स्विच दिल्ली ईवी जागरूकता अभियान का अंतिम आठवां सप्ताह दिल्ली के युवाओं पर केंद्रित रहेगा. दिल्ली सरकार के इस अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर दिल्ली के युवाओं को प्रेरित करना है. गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ईवी आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में दिल्ली के युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है. युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपना पहला वाहन इलेक्ट्रिक ही खरीदें.

Electric Bikes and Scooters in India 2021, Electric Vehicles, market complex, cinema hall, mall, electric charging station, e-vehicles charging Points, delhi government, arvind kejriwal, Electric Car, ev, what is Delhi EV policy, switch delhi campaign, environment friendly, kailash gahlot, Transport Minister, इलेक्ट्रिक गाड़ी, इलेक्ट्रिक ऑटो, चार्जिंग पॉइंट, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक तिपहिया गाड़ी, दिल्ली सरकार, इलेक्ट्रिक वाहन, स्विच दिल्ली कैंपेन, स्विच दिल्ली, कैलाश गहलोत, दिल्ली सरकार का वाहन पॉलिसी, परिवहन विभाग, परिवहन विभाग दिल्ली, बिजली से कैसे चलती है कारें,

20 पैसे प्रति किलोमीटर चलने वाली ‘HOPE’ इलेक्ट्रिक स्कूटर को IIT Delhi ने विकसित किया

स्वच्छ दिल्ली बनाने के लिए प्रेरित करेगी यह अभियान

गहलोत ने कहा, किसी भी देश में युवा सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, खासकर भारत जैसे युवा देश में निर्णायक स्थिति में हैं. युवा इस बदलाव को ला सकते हैं और आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं. स्विच दिल्ली अभियान के माध्यम से युवाओं से जुड़कर दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने और स्वच्छ दिल्ली बनाने के लिए प्रेरित करेगी. य़ुवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की स्विच दिल्ली प्रतिज्ञा लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकते हैं. ev.delhi.gov.in पर जाकर प्रतिज्ञा लें और अपने परिवार-दोस्तों को ईवी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करें.

दिल्ली का सपना ऐसे साकार करें
कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली के युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर दिल्ली को बदलने की शक्ति है. इससे राजधानी में वाहनों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है. अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने के सपने को साकार कर सकते हैं.

Electric Bikes and Scooters in India 2021, Electric Vehicles, market complex, cinema hall, mall, electric charging station, e-vehicles charging Points, delhi government, arvind kejriwal, Electric Car, ev, what is Delhi EV policy, switch delhi campaign, environment friendly, kailash gahlot, Transport Minister, इलेक्ट्रिक गाड़ी, इलेक्ट्रिक ऑटो, चार्जिंग पॉइंट, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक तिपहिया गाड़ी, दिल्ली सरकार, इलेक्ट्रिक वाहन, स्विच दिल्ली कैंपेन, स्विच दिल्ली, कैलाश गहलोत, दिल्ली सरकार का वाहन पॉलिसी, परिवहन विभाग, परिवहन विभाग दिल्ली, बिजली से कैसे चलती है कारें,

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: होली की रात स्कूटी चालक ने भलमनसाहत में दी लिफ्ट तो बदले में मिली गोली, अब जिंदगी…

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रही है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार का कहना है कि दिल्ली के युवा पर्यावरण की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाएं.

Source link