गर्मी की तपिश ने ली जान: 11वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव

गर्मी की तपिश ने ली जान: 11वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोदाबाग तालाब से शव निकलवाती विश्वविद्यालय पुलिस

  • विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बोदाबाग तालाब का मामला

गर्मी की तपिश से निजात पाने बोदाबाग तालाब नहाने गया 11वीं का छात्र डूब गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उसे डूबते देखा तो मामले की जानकारी डायल 100 और थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पीएम के​ लिए अस्पताल भेज दिया है। विश्वविद्यालय पुलिस ने मृतक के परिजन को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया था, जो तुरंत ही बोदाबाग तालाब पहुंच गए थे।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवपूजन सिंह बिसेन ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे बोदाबाग तालाब में एक छात्र के डूबने की खबर आई थी। जानकारी के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। फिर कुछ देर बाद विभीषण नगर के स्थानीय गोताखोर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला।

ऐसे हुई बालक की शिनाख्त

आसपास के लोगों की मदद से बालक की शिनाख्त 11वीं कक्षा के छात्र हर्ष उर्मलिया पिता ओंकार उर्मलिया (17) तिलखन हाऊस अरूण नगर के रूप में कई गई। बताया गया कि छात्र किराये के मकान में रहकर गायत्री स्कूल में पढ़ाई करता था। वह मूल रूप से सतना शहर के उमरी मोहल्ले का रहने वाला था। आनन-फानन में हादसे की सूचना परिजन को भी दे दी गई थी। पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link