महिला की मौत पर हंगामा: घर में मिला महिला का शव, परिवार वालों का आरोप- शराब में जहर मिलाकर बेटी को पिलाया, जाम लगाने की कोशिश

महिला की मौत पर हंगामा: घर में मिला महिला का शव, परिवार वालों का आरोप- शराब में जहर मिलाकर बेटी को पिलाया, जाम लगाने की कोशिश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Body Of The Woman Found In The House, The Allegation Of The Family Poisoned By Mixing Poison In Alcohol, Trying To Dodge

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हंगामे के दौरान गांव में तैनात पुलिस बल।

  • बहेरिया थाना क्षेत्र के सिद्गुआ का मामला
  • समझाइश देकर पुलिस ने लोगों को कराया शांत

ग्राम सिद्गुआ में महिला की मौत पर बुधवार को बवाल हो गया। परिवार वाले ने घटनाक्रम का विरोध करते हुए मृतका के ससुराल पक्ष पर शराब में जहर मिलाकर बेटी को पिलाकर हत्या का आरोप लगाया। साथ ही, सागर-दमोह मार्ग पर चक्काजाम की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगोंं को समझाइश देकर शांत कराया। दरअसल, बती पति विनोद कुचबंदिया (32) निवासी सिद्गुआ का शव मंगलवार को घर में मिला था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और अस्पताल भिजवाया।

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इसी दौरान, गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। लोगों ने सागर-दमोह मार्ग पर चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वह शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

सीएसपी रघु ठाकुर ने बताया, मंगलवार को बती का शव घर में मिला था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जहर पिलाकर की हत्या, मायके पक्ष को नहीं दी सूचना

घटनाक्रम के दौरान मृतका बती के भाई, मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि बती को जबरदस्ती ससुराल वालों ने शराब में जहर पिलाया है। बती सोमवार को ही मर गई थी, लेकिन हमें जानकारी नहीं दी। मंगलवार को मामले की खबर मिली, तो सिद्गुआ पहुंचे। जहां मृतका के ससुराल वाले घर से भाग गए। कोई भी मौके पर नहीं आया। परिजन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं…



Source link