Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
वर्ल्ड ऑटिज्म डे पर शुक्रवार को शहर में अरुषि, एसओएस बालग्राम और आधार काउंसलिंग एंड थैरेपी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां लोगों को ऑटिज्म के प्रति जागरूक किया।
सामान्य बच्चों के साथ जाएंगे स्कूल
आधार काउंसलिंग एंड थैरेपी सेंटर में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काउंसलिंग सेंटर में रहने वाले 6 बच्चों को आधार के स्कूल से निकालकर सामान्य बच्चों के साथ पढ़ने के लिए भेजा गया। साथ ही बच्चों को लाने ले जाने के लिए हाल ही में डोनेट की गई स्कूल वेन का उद्घाटन भी किया गया। सेंटर की डॉ. अनुपमा महेश्वरी ने बताया कि ये बच्चे पिछले दो साल से यहां थे जिन्हें थेरेपी के माध्यम से ठीक कर यहां से विदा किया गया।
समय से ध्यान दें तो सुधार हो सकता है
अरुषि में बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां हुई। कोविड-19 के कारण इस बार कार्यक्रम ऑनलाइन हुआ। इसमें बच्चे अपने – अपने घरों से शामिल हुए। इस दौरान टीचर्स ने पैरेंट्स से बातचीत करते हुए कहा कि यदि किसी को लगता है कि उनके बच्चे का डेवलपमेंट सामान्य नहीं है तो बिना देर किए उन्हें डॉक्टर्स और संबंधित संस्थाओं से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सही दिशा में काम किया जा सके ताकि ये बच्चे भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके।
ड्रॉइंग शीट पर तैयार की पेंटिंग
खजूरी कलां स्थित एसओएस बालग्राम में बच्चों को क्रिएटिव आर्टवर्क से जोड़ने की एक्टिविटी हुई। जिसमें बच्चों ने ड्रॉइंग शीट पर पेंटिंग तैयार की। इस दौरान मौजूद गाइड ने पहले बच्चों को समझाया फिर बच्चों ने चित्र तैयार किए।