युजवेंद्र चहल ने पिछले साल दिसंबर में कोरियोग्राफर और यू-ट्यूबर धनश्री वर्मा से गुरुग्राम में शादी की थी. (Yuzvendra chahal instagram)
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी वेडिंग फिल्म का एक खास हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया. जो दोनों के फैंस को खूब भा रहा है.
चहल ने अपनी शादी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शिखर धवन भी जबदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. 7 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो को बड़े मजेदार ढंग से शूट किया है. इसमें चहल की जिंदादिली और धनश्री की दिलकश अदाएं सबका दिल जीत रही हैं. हाल ही में ये दोनों मोहम्मद सिराज और जॉनी बेयरस्टो के साथ नजर आए थे. दरअसल, ये सभी लोग पुणे जहां भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज हुई थी. उसके खत्म होने के बाद अपनी-अपनी आईपीएल टीम से जुड़ने के लिए पुणे से निकले थे.
चहल ने पिछले आईपीएल में 21 विकेट लिए थे
बता दें कि 2020 के आईपीएल में आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची थी और तब चहल ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 15 मैच में 21 विकेट हासिल किए थे. वहीं, अगर ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो इस लेग स्पिनर ने 99 मैच में 7.67 की इकोनॉमी रेट से 121 विकेट हासिल किए हैं. इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है, जबकि पिछली बार कोरोना के कारण लीग यूएई में हुई थी.
इसे भी पढ़ें, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्रिकेटर की बढ़ जाती हैं मुश्किल, जानिए- वापसी के क्या हैं नियम?
आरसीबी इस साल आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलेगी
इस बार टीमों को घऱ में खेलने का फायदा नहीं मिलेगा. क्योंकि सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने होंगे. इस बार सिर्फ 6 वेन्यू चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर और अहमदाबाद में ही सारे मुकाबले खेले जाएंगे. प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चहल 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे. चहल की मौजूदगी में आरसीबी इस बार अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी.