Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टेशन पर बिना जांच के ही यात्रियों का प्रवेश शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां पर आने-जाने वालों की रेलवे स्क्रीनिंग नहीं कर रहा है।
कोरोना को लेकर रेलवे स्टेशन पर लगातार अनदेखी की जा रही है। 24 घंटे पहले एसडीएम द्वारा वैधानिक कार्रवाई के आदेश देने के बाद भी रेलवे अधिकारियों ने जांच की व्यवस्था स्टेशन पर नहीं की। शुक्रवार को भी बे-रोकटोक यात्रियों का आना-जाना प्लेटफार्म पर जारी रहा।
जबकि महाराष्ट्र से मप्र आने वाले यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार ने 72 घंटे पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव लेकर आने की आदेश भी दिया है। गुरुवार को ही एसडीएम ममता खेड़े ने स्टेशन प्रबंधक, चिकित्सक, थाना प्रभारी जीआरपी और आरपीएफ के नाम आदेश जारी कर कहा था कि यात्रियों की 24 घंटे शिफ्ट वाइज स्क्रीनिंग, जागरूकता और एनाउंसमेंट किया जाए।
इसकी जानकारी एसडीएम कार्यालय को भेजी जाए। ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। एसडीएम ने कहा मामले को लेकर शनिवार को रेलवे के अधिकारियों को कार्यालय बुलाकर बात करूंगी। यदि वे नहीं माने तो कार्रवाई की जाएगी।