- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- For The First Time In Early April, The Minimum Temperature Reached 21 Degrees, Two Days Later There Will Be Strong Heat.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो
- राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर तेज हुआ है
अप्रैल की शुरुआत में पहले ही दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट के साथ 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच तपन और गर्मी से लोग हलाकान हुए। शुक्रवार को रंगपंचमी और धारा 144 के बीच सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही सड़कों पर गिनती के लोगों की आवाजाही देखने को मिली। दोपहर में सन्नाटा छा गया।
राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर तेज हुआ है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सामान्यता पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक आगामी 5 दिनों के दौरान निमाड़ अंचल सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 7 अप्रैल तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
गुरुवार को खंडवा का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। वहीं शुक्रवार को तेज हवाओं (14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।
इधर, कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फसल कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को खेत में न जलाए। जुताई के साथ उन्हें जमीन में ही दबा दें। इससे जमीन के पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ेगी, प्रदूषण भी नहीं होगा।
आगे क्या : मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 4 अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। इस सिस्टम की तीव्रता अधिक होने से हवा का रुख बदलने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से 5 अप्रैल से धीरे-धीरे तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। सात अप्रैल तक प्रदेश में एक बार फिर कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।