खेल: क्रिकेट टूर्नामेंट में मारुति नंदन क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल

खेल: क्रिकेट टूर्नामेंट में मारुति नंदन क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जनता कहेगी तो विधानसभा का चुनाव ज़रुर लड़ूंगीः किरण दद्दा

लहार नगर में चल रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला मारूति नंदन और बस स्टैंड टीम के बीच खेला गया। जिसमें मारूति नंदन टीम विजेता बनी। इस मौके पर समाजसेवी किन्नर समाज की नेता किरन दद्दा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मान करते हुए किरन दद्दा ने कहा कि मेरी कोई संतान नही है लहार क्षेत्र के युवा ही मेरी औलाद है। लेकिन लहार की जनता मेरा परिवार है। लहार के युवाओं को कभी निराश नहीं होने दूंगी, लहार क्षेत्र के जब भी सुख दुख में मुझे बुलाएंगे, मैं उनका साथ दूंगी।

युवाओं के बेहतर विकास के लिए यदि मुझे चुनाव भी लड़ना पड़ा तो लड़ने के लिये तैयार हूं। मुझे राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन यदि लहार क्षेत्र की जनता कहेगी तो में चुनाव जरूर लड़ूंगी। मैंने हजारों बेटियों के हाथ पीले किए हैं। उनकी शादियां की, उनकी दुआएं मेरे साथ है।

लहार ही क्या समूचे मध्यप्रदेश के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ने लिए पीछे नही हटूंगी। इस मौके पर राजाभैया पाल, संजीव बघेल, नीरज तिवारी,अखिलेश दीक्षित,राजेश त्रिपाठी,बबलू त्रिपाठी,मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे ।

खबरें और भी हैं…



Source link