चौथे दिन मिला नर्मदा में डूब गए युवक का शव: जिलहरी घाट में दोस्त के साथ गया था नहाने, बचाने में डूब रहे दोस्त को नाविकों ने बचा लिया था

चौथे दिन मिला नर्मदा में डूब गए युवक का शव: जिलहरी घाट में दोस्त के साथ गया था नहाने, बचाने में डूब रहे दोस्त को नाविकों ने बचा लिया था


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदा में नहाते समय डूब गए युवक का शव चौथे दिन रविवार सुबह को मिला।

  • ग्वारीघाट पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम पिछले चार दिनों से सर्चिंग में जुटी थी
  • जीजा का इलाज कराने सिंगरौली से आया था जबलपुर, ब्रम्हऋषि कॉलोनी में दोस्त के यहां गया था रहने

ग्वारीघाट क्षेत्र के जिलहरी घाट में एक अप्रैल को दोस्त के साथ नहाते समय नर्मदा में डूब गए युवक का शव चौथे दिन रविवार को मिला। युवक का शव गहराई में पत्थरों में फंस गया था। ग्वारीघाट पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम पिछले चार दिनों से उसे तलाश रही थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार करसुआ लाल थाना माढ़ा सिंगरौली निवासी रोहित शाह (20) मेडिकल में भर्ती अपने जीजा अमित शाह का इलाज कराने आया था। 29 मार्च को रोहित जीजा को डिस्चार्ज कराकर ब्रह्मऋषि कॉलोनी में रहने वाले दोस्त धर्मेंद्र गुप्ता के कमरे पर लेकर चला गया था। धर्मेंद्र गुप्ता आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथ इमलिया बाकल कटनी निवासी हर्ष राय (19) भी पढ़ता है।

चार दिन से गोताखोर व रेस्क्यू टीम रोहित की तलाश में जुटे थे।

चार दिन से गोताखोर व रेस्क्यू टीम रोहित की तलाश में जुटे थे।

जिलहरी घाट में नहाते समय डूब गया था रोहित
एक अप्रैल की सुबह 11.30 बजे के लगभग रोहित शाह और हर्ष राय ग्वारीघाट के जिलहरी घाट नहाने चले गए थे। नहाते समय रोहित शाह गहराई में चला गया। उसे डूबता देख हर्ष राय बचाने पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख तट पर मौजूद लोग चीखने लगे। पास में ही मौजूद नाविक मदद को पहुंचे। हर्ष को तो नाविकों ने बचा लिया, लेकिन रोहित शाह डूब गया था।
घटनास्थल पर गहराई और भंवर के चलते हुआ हादसा
हादसे की खबर पाकर ग्वारीघाट पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी पहुंची। तब से रोहित की तलाश चल रही थी। ग्वारीघाट टीआई विजय परस्ते के मुताबिक गुम इंसान कायम कर तलाश की जा रही है। जहां रोहित शाह डूबा था, वहां काफी गहराई और भंवर है। नीचे चट्‌टान होने के चलते भी रेस्क्यू में कठिनाई आ रही थी। रविवार सुबह उसका शव घटनास्थल के पास ही उतराता हुआ मिला।

रेस्क्यू टीम के साथ टीआई विजय परस्ते रोहित की तलाश में रोज नदी में उतरते थे, रविवार को तलाश पूरी हुई।

रेस्क्यू टीम के साथ टीआई विजय परस्ते रोहित की तलाश में रोज नदी में उतरते थे, रविवार को तलाश पूरी हुई।

खबरें और भी हैं…



Source link