दिशा की बैठक में सांसद सिंह ने दिए निर्देश: जल्द भेजा जाए आईपीएल स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव

दिशा की बैठक में सांसद सिंह ने दिए निर्देश: जल्द भेजा जाए आईपीएल स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में आईपीएल मैच के स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा सकता है इसके लिए पहले भी चर्चा हुई है और इसका प्रस्ताव कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों द्वारा जल्द बनाया जाए ताकि इसकी स्वीकृति मिल सके। इस स्टेडियम के बनने के बाद जबलपुर को नई पहचान मिलेगी और खेल गतिविधियों के प्रारंभ होती ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद राकेश सिंह ने ये निर्देश दिये।

सांसद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत, इरीगेशन, स्मार्ट सिटी, जेडीए आदि विभागों के कार्यों पर चर्चा हुई और जनप्रतिनिधियों एवं दिशा के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, संजय यादव, विनय सक्सेना, जिपं अध्यक्ष मनोरमा पटेल, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, ननि आयुक्त संदीप जीआर, जिपं सीईओ ऋजु बाफना आदि उपस्थित थे।

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी हो कड़ाई

जबलपुर में वर्तमान में कोरोना की स्थिति पर चर्चा हुई जिसमें सभी विधायकों ने सुझाव दिया। इस पर सांसद ने कहा कि इसकी रोकथाम के लिये और अधिक कड़ाई की जानी चाहिए और शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाये। वैक्सीन के लिये जनजागरण किया जाए ताकि चयनित उम्र के लोगों को वैक्सीन लग सके।
इन पर हुई चर्चा

  • 200 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रोद्योगिकी केंद्र (टेक्नोलॉजी सेंटर) की स्वीकृति केंद्र से हुई थी जिसके लिए लगभग 20 एकड़ की भूमि की आवश्यकता है और रिछाई के पास इस भूमि को चिन्हित किया गया है उस पर जिला उद्योग केन्द्र व टीएनसीपी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उस कार्य को गति दें।
  • केंद्रीय विद्यालय गढ़ा के लिये ओरिया (कटंगी बायपास) के पास 5 एकड़ चिन्हित भूमि का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है।
  • वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिये आयुक्त नगर निगम एजेंसी एक सप्ताह में नियुक्त करने कहा गया।
  • भेड़ाघाट में बनने वाले साइंस सेंटर की कार्यप्रगति पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर निगम के कार्यों, जल अमृत योजना, जिला उद्योग केंद्र के कार्यों पर विधायकों ने सुझाव दिए।

खबरें और भी हैं…



Source link