रतलाम के मुक्तिधामों में वोटिंग: दाह संस्कार के लिए रतलाम के मुक्तिधामों में करना पड़ रहा इंतजार , 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों का भक्तन की बावड़ी पर किया गया दाह संस्कार

रतलाम के मुक्तिधामों में वोटिंग: दाह संस्कार के लिए रतलाम के मुक्तिधामों में करना पड़ रहा इंतजार , 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों का भक्तन की बावड़ी पर किया गया दाह संस्कार



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • रतलाम के तीन प्रमुख मुक्तिधाधामों में रविवार के दिन 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों सहित 15 लोगों का किया गया अंतिम संस्कार
  • भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों का अंतिम संस्कार

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच अब शहर में हो रही मौतों के आंकड़े चौंकाने वाले साबित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के आंकड़े चाहे कुछ भी कह रहे हो लेकिन शहर के मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर आज सुबह 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों का दाह संस्कार किया गया। जहां दाह संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है। वही जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम और त्रिवेणी मुक्तिधाम पर भी अप्रैल के महीने में दाह संस्कार की संख्या अचानक से बढ़ गई है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में जब यहां के कर्मचारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पहले एक-दो शव दाह संस्कार के लिए लाए जाते थे। लेकिन अब यह संख्या 1 अप्रैल के बाद से बढ़ रही है। जवाहर नगर मुक्तिधाम में प्रतिदिन 3 से 4 दाह संस्कार किए जा रहे हैं। वही त्रिवेणी मुक्तिधाम पर भी 3 से 4 शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है। भक्तन की बावड़ी पर दाह संस्कार का आंकड़ा रविवार के दिन 7 पहुंच गया जब मेडिकल कॉलेज से लाए गए 6 कोरोना संदिग्ध मृतकों का अंतिम संस्कार यहां किया गया। वही एक सामान्य मृतक का दाह संस्कार भी भक्तन की बावड़ी पर किया गया है।बहरहाल भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर कोरोना संदिग्ध मृतकों के अंतिम संस्कार के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय निगम प्रशासन द्वारा कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link